ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

नई ट्रेन सेवाएं शुरू करने वाला है रेलवे, इन राज्यों की राजधानियों को जोड़ा जाएगा

DESK :देश के सभी यात्रियों को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने की योजनाओं पर भारतीय रेलवे लगातार काम कर रहा है. इन सब के बीच भारतीय रेलवे ने नई ट्रेन सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है. जिस

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK :देश के सभी यात्रियों को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने की योजनाओं पर भारतीय रेलवे लगातार काम कर रहा है. इन सब के बीच भारतीय रेलवे ने नई ट्रेन सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है. जिसका फायदा स्थानिय निवासियों को मिलेगा. रेलने ने जल्द ही कुछ राज्यों के राजधानियों को जोड़कर नई सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई है.  

खबर मुताबिक रेलवे बोर्ड ने उत्तर-पूर्व के राज्यों की सभी राजधानियों को रेल नेटवर्क  से जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है. भारतीय रेलवे के अनुसार अगले तीन साल में उत्तर-पूर्वी राज्यों के सभी सात राज्यों की राजधानियों को एक दूसरे से जोड़ दिया जाएगा. जिससे वहां के लोगों को आसानी होगी. 

इस बारे में रेलवे बोर्ड चेयरमैन का कहना है कि 2023 तक मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम की राजधानियों को रेलवे मैप में जोड़ लेगा. योजना के तहत 2022 तक मिजोरम, मेघालय और मणिपुर को जोड़ दिया जाएगा. वहीं सिक्किम और नगालैंड को 2023 तक रेलवे से जोड़ने की योजना है. बता दें कि त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश की राजधानी को पहले ही जोड़ा जा चुका है. अब भारतीय रेलवे उन राज्यों को जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है, जहां अबतक रेल सेवा नहीं पहुंचसकी है. यदि सब ठीक रहा तो जल्द ही इन राज्यों में रेल सेवा शुरू हो जाएगी.