ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

रेल मंत्री पीयूष गोयल के घर चोरी, दस्तावेज लीक होने का शक

DELHI: पुलिस ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के मुंबई स्थित घर से चोरी करने वाले आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नौकर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. जांच

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI: पुलिस ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के मुंबई स्थित घर से चोरी करने वाले आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नौकर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. 

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से बरामद सेल फोन पर रेलवे और वित्त मंत्रालय से जुड़े कुछ जरूरी दस्तावेज़ भी मिले हैं. आरोपी ने इन सभी दस्तावेजों को तीन अलग-अलग ईमेल आईडी पर भेजा भी है. जिसके बाद पुलिस को आशंका है कि आरोपी सरकारी दस्तावेज को लीक कर रहा.

क्या है मामला

रेल मंत्री पियूष गोयल के मुंबई स्थित घर से 16 से 18 सितंबर के बीच उनके घर पर काम करने वाले नौकर विष्णु कुमार विश्वकर्मा ने चोरी कर ली थी. जिसके बाद घर के लोगों ने कुछ चांदी के बर्तन और पीतल के सामान चोरी होने की शिकायत गामदेवी पुलिस स्टेशन में की थी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विश्वकर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी केंद्रीय मंत्री के घर पिछले तीन सालों से काम कर रहा था. आरोपी के फोन को साइबर सेल को भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले के तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.