ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्ट

राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, यौन उत्पीड़न को लेकर दिया था बयान

DELHI: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने ही बयानों के कारण फंसते दिख रहे हैं। रविवार को दिल्ली पुलिस की एक स्पेश्ल टीम राहुल गांधी के घर पहुंची है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा क

राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, यौन उत्पीड़न को लेकर दिया था बयान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने ही बयानों के कारण फंसते दिख रहे हैं। रविवार को दिल्ली पुलिस की एक स्पेश्ल टीम राहुल गांधी के घर पहुंची है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में यौन उत्पीड़न को लेकर राहुल गांधी ने बयान दिया था। उसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा उनके घर पहुंचे हैं। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को पहले नोटिस भेजा था लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया था।


दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन श्रीनगर में राहुल गांधी ने यह दावा किया था कि आज भी महिलाओं के साथ यौन शोषण की घटनाएं हो रही हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर दिल्ली पुलिस ने बीते 16 मार्च को नोटिस जारी कर उन महिलाओं से जुड़ी जानकारी मांगी थी और पूछा था कि वे कौन महिलाएं हैं जिनके साथ यौन उत्पीड़न की घटना हुई है लेकिन राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस की उस नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया।


दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वह राहुल गांधी के उस दावे की जांच कर रही है जिसमें उन्होंने कहा था कि  भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वह कई महिलाओं से मिले और उन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है। पुलिस उसी बारे में जानकारी लेने आई है ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। पुलिस ने कहा कि मामले को लेकर दिल्ली में उनकी टीम ने छानबीन की लेकिन इस तरह की कोई महिला नहीं मिली है।

टैग्स