ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

रघुवर दास और हेमंत सोरेन के बीच ट्विटर वार, एक दूसरे पर रोज कर रहे हैं दोनों पलटवार

RANCHI: झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. लेकिन चुनाव से पहले ही यहां के दो नेताओं के बीच ट्विटर वार शुरू हो गया. सीएम रघुवर दास ट्विटर के माध्यम से विपक

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. लेकिन चुनाव से पहले ही यहां के दो नेताओं के बीच ट्विटर वार शुरू हो गया. सीएम रघुवर दास ट्विटर के माध्यम से विपक्ष की खामियां और सरकार के योजनाओं के बारे में बता रहे तो विपक्ष के नेता और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन सरकार की आलोचना और समस्याओं का वीडियो शेयर कर नाकाम बता रहे हैं. 

दोनों ने नेता निकले हैं यात्रा पर

रघुवर दास ‘’जन आशीर्वाद यात्रा’’ पर निकले हैं. इस यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और लोगों को संबोधित कर रहे हैं. यही नहीं दास अबकी बार 65 पार का नारा भी दे रहे हैं. झारखंड के विकास को एक नई गति देने के लिए लोगों से आशीर्वाद भी मांग रहे हैं. वही, जेएमएम नेता और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी रोज बड़ी समस्याओं को सामने ला रहे हैं. पेपर की कटिंग से लेकर फोटो और वीडियो ट्वीट कर सरकारी की नकामी गिना रहे हैं और इस बार उखाड़ फेंकने का दावा कर रहे हैं. हेमंत भी झारखंड में ‘’बदलाव यात्रा’’ पर निकले हैं. कार्यकर्ताओं के साथ-साथ लोगों को संबोधित कर रहे हैं.

दोनों की आईटी सेल भी दे रही साथ

दोनों नेताओं के ट्वीट के बाद बीजेपी और जेएमएम के आईटी सेल भी इस ट्विटर वार में कूद पड़ी है. दोनों के आईटी सेल में काम करने वाले लोग इन नेताओं के ट्वीट को रिट्वीट कर रहे हैं. लेकिन इसमें बीजेपी की आईटी सेल जेएमएम पर भारी पड़ रही है.