ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

पप्पू यादव ने रघुवंश बाबू से की मुलाकात, रात के वक्त अचानक पहुंचकर लिया आशीर्वाद

PATNA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने आरजेडी अध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह से मुलाकात की है। पप्पू यादव बुधवार की रात अचानक से रघुवंश बाबू से मिलन

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने आरजेडी अध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह से मुलाकात की है। पप्पू यादव बुधवार की रात अचानक से रघुवंश बाबू से मिलने पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। 


पप्पू यादव ने रघुवंश प्रसाद सिंह से काफी देर तक बंद कमरे में बातचीत की। मुलाकात के बाद निकले पप्पू यादव ने कहा कि रघुवंश बाबू उनके अभिभावक हैं लिहाजा वह उनका आशीर्वाद लेने आए थे। पप्पू यादव ने कहा की विपक्षी एकजुटता में रघुवंश बाबू बड़ी भूमिका निभा सकते हैं और मुलाकात के दौरान उनसे इन सब बातों पर चर्चा हुई है। 


हालांकि पप्पू यादव से मुलाकात के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह ने अभी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन पिछले दिनों रघुवंश बाबू यह कहते रहे हैं कि महागठबंधन में नीतीश कुमार की वापसी होनी चाहिए। तेजस्वी और रघुवंश प्रसाद सिंह के बीच गतिरोध खुलकर सामने आ चुका है और इन हालातों के बीच पप्पू यादव ने अब रघुवंश बाबू से जाकर मुलाकात की है।

टैग्स