1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 11, 2019, 7:33:50 PM
- फ़ोटो
PATNA: पहले संजय पासवान का यह बयान कि नीतीश कुमार को अब बिहार छोड़ देना चाहिए और फिर सुशील मोदी का यह ट्वीट कि बिहार एनडीए के कप्तान हैं नीतीश कुमार. सुशील मोदी के इस ट्वीट ने विपक्षी नेताओं को डिप्टी सीएम के खिलाफ हमला बोलने का मौका दे दिया है. नीतीश कुमार को कैप्टेन मानने की बात पर आरजेडी नेता रघुवंश सिंह ने बीजेपी नेता पर जमकर निशाना साधा है. रघुवंश सिंह ने सुशील मोदी को नीतीश कुमार को जयकारी बोलते हुए कहा कि पिछले कई मौकों पर उन्होंने नीतीश कुमार के नाम का जयकारा लगाया है. इसलिए उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी जो बोलते हैं उससे बीजेपी के कई नेता भी उनसे असहमत रहते हैं. रघुवंश सिंह ने कहा कि साल 2013 में एनडीए सरकार के गिरने के बाद सुशील मोदी ने खुद कहा था बीजेपी नेताओं को इस्तीफा देने का भी मौका नहीं दिया गया और उन्हें बर्खास्त कर दिया गया. इसके बाद 21 जून को बीजेपी ने विश्वासघात दिवस मनाया था लेकिन वो सब भूलकर दोबारा नीतीश कुमार के पिछलग्गू बन गए. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट