1st Bihar Published by: Updated Oct 06, 2019, 3:09:05 PM
- फ़ोटो
PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बिहार का क्राइम बुलेटिन जारी किया है। राबड़ी देवी ने शनिवार को बिहार में हुई अपराधिक घटनाओं की खबरों को ट्वीट किया है। क्राइम बुलेटिन जारी करते हुए राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है।
राबड़ी देवी ने कहा है कि बिहार में हाहाकार मचा हुआ है और मोदी सरकार की संवेदनशीलता और उदासीनता के कारण अराजकता का माहौल बन गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में अपराध भ्रष्टाचार, हत्या, लूट और प्रशासनिक कुप्रबंधन के वजह से जनता त्राहिमाम कर रही है।
राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक लाचार मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि सरकार के बेलगाम अधिकारी जनप्रतिनिधियों की नहीं सुनते।