ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

राबड़ी देवी की मुश्किलें बढ़ीं, मंत्री अशोक चौधरी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को परिषद की आचार समिति देखेगी

PATNA : बजट सत्र के दौरान बिहार विधान परिषद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं। मंत्री अशोक चौधरी पर आपत्तिजनक टि

राबड़ी देवी की मुश्किलें बढ़ीं, मंत्री अशोक चौधरी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को परिषद की आचार समिति देखेगी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बजट सत्र के दौरान बिहार विधान परिषद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं। मंत्री अशोक चौधरी पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले को अब परिषद की आचार समिति देखेगी। कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने मंत्री अशोक चौधरी की शिकायत पर मामले को आचार समिति के पास भेज दिया है।


बता दें कि बिहार विधान परिषद की आचार समिति सदन के सदस्यों के आचरण और उनके बर्ताव को लेकर नियमन तय करती है। अब मंत्री अशोक चौधरी की तरफ से शिकायत मिलने के बाद कार्यकारी सभापति ने जिस तरह मामले को आचार समिति के पास भेजा है। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद की सदस्य राबड़ी देवी की मुसीबतें बढ़ सकती है।


दरअसल 15 मार्च को विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए अशोक चौधरी पर निशाना साधा था। हालांकि कार्यकारी सभापति ने इस टिप्पणी को सदन की प्रोसिडिंग से निकलवा दिया था लेकिन इसके बावजूद मीडिया में राबड़ी देवी की तरफ से की गई टिप्पणी सुर्खियां बनी थी।


कार्यकारी सभापति ने 16 मार्च को सदन में इस पर भी नाराजगी जाहिर की थी लेकिन अब अशोक चौधरी की तरफ से शिकायत मिलने के बाद मामला आचार समिति को भेज दिया गया है। आपको बता दें कि आज विधान परिषद में राबड़ी देवी की इस टिप्पणी को लेकर अशोक चौधरी बेहद आहत नजर आए थे। उन्होंने राबड़ी देवी और आरजेडी पर सदन में हमला भी बोला था।


टैग्स