ब्रेकिंग
Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..

राजधानी में बर्थडे पार्टी में चाकूबाजी, एक युवक की हत्या, एक की हालत गंभीर; जानिए क्या है पूरी बात

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो।

राजधानी में बर्थडे पार्टी में चाकूबाजी, एक युवक की हत्या, एक की हालत गंभीर; जानिए क्या है पूरी बात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। बर्थडे पार्टी में हुए विवाद के दौरान युवकों के दो गुटों के बीच चाकूबाजी हुई। 


वहीं, यह घटना शनिवार की रात आलमगंज थाना क्षेत्र के आलमगंज पुलिस चौकी के पास बस्ती में घटी। घटना के बाद से सभी युवक फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार की रात बस्ती में एक युवक के यहां बर्थडे पार्टी चल रही थी। तभी रात करीब पौने नौ बजे किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया और दोनों गुटों के बीच मारपीट व चाकूबाजी होने लगी। घटना में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 


तभी कुछ युवकों ने केदारनाथ मठ इलाके के रहने वाले बल्ली सहनी के बीस वर्षीय बेटा अमन कुमार को चाकू मार दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और खून से लतपथ अमन को लेकर एनएमसीएच गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आए। चाकूबाजी की घटना में दूसरा युवक विकास जख्मी हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।


आलमगंज थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि अमन के परिजनों से शव का पोस्टमॉर्टम कराने को कहा गया है। परिजनों के बयान के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा। ऐसा लगता है कि पुराने विवाद में दो गुटों के बीच चाकूबाजी हुई है। घटना के बाद सभी फरार हैं। जख्मी युवक के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस जांच कर रही है।