ब्रेकिंग
बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' किया

पूर्वांचल में तेजी से बढ़ रही मुसलमानों की संख्या, बोले गिरिराज सिंह.. घुसपैठियों के लठैत बने कुछ राजनेता

PURNEA : बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश और बिहार के पूर्वांचल में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार की तुष्टिकरण क

पूर्वांचल में तेजी से बढ़ रही मुसलमानों की संख्या, बोले गिरिराज सिंह.. घुसपैठियों के लठैत बने कुछ राजनेता
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PURNEA : बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश और बिहार के पूर्वांचल में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार की तुष्टिकरण की नीति के कारण पूर्वांचल में हिन्दुओं की संख्या घट रही है जबकि मुसलमानों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए कुछ मठाधीश राजनेता घुसपैठियों के लठैत बन गए हैं और उन्हें धार्मिक और राजनीतिक संरक्षण दे रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की नीति के कारण आज पूर्वांचल का इलाका गौ तस्करी का अड्डा बन गया है।


गिरिराज सिंह ने कहा कि 1980 के बाद से भारत और पूर्वांचल की आबादी 20 गुना बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को राजनीतिक और धार्मिक संरक्षण दिए जाने के कारण हिंदुओं की आबादी घटती गई और मुसलमानों की आबादी लागातार बढ़ती जा रही है। बड़े बड़े मठाधीश राजनेता देश की चिंता छोड़कर उनके लिए लठैत बने हुए हैं। पूरी दुनिया में हर देश के लोगों का एक अपना पहचान पत्र होता है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए कुछ लोगों ने देश को धर्मशाला बना दिया है। जो लोग आज तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं वह आने वाले समय में भारत के लिए जघन्य अपराध साबित होगा।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार की तुष्टिकरण की नीति के कारण पूर्वांचल का इलाका गौ तस्करी का अड्डा बन गया है। सरकार की वोट बैंक की राजनीति के इसके लिए सबसे अधिक जिम्मेवार है। गौ तस्करी में भी वोट बैंक और घुसपैठिए में भी वोट बैंक राजनीति की जा रही है। गिरिराज सिंह ने इसे बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की जनता को इसके प्रति सजग रहने की जरूरत है। राज्य में लगातार पशुओं की संख्या गिर रही है। पहले पशुओं की जो संख्या थी अब के समय में उसमें काफी कमी आई है।


गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में पीएफआई का खुलासा होता है और टेरर मॉड्यूल के लोग पकड़े जाते हैं। पीएफआई के लोग भारत के इस्लामिक राष्ट्र बनाने की बात कहते हैं, ये सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे है कि बिगाड़ रहे हैं। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते साल 2013 में पटना के गांधी मैदान में नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रची गई थी। सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे, इसमें एक खास संप्रदाय के लोग शामिल थे और उन्होंने इस पूरी साजिश को रचने का काम किया था। जेडीयू और आरजेडी की सरकार में भारत को गजवा-ए-हिन्द बनाने की साजिश रची जा रही है, अगर बिहार में हमारी सरकार आई तो ऐसे मजहबी कानून को हटाएंगे। बिहार में कभी भी शरिया कानून लागू नहीं होने देंगे।