ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

चारा घोटाला मामला में जगदीश शर्मा को बड़ी राहत, जमानत के बाद जेल से आएंगे बाहर

RANCHI : पूर्व सांसद जगदीश शर्मा को बड़ी राहत मिली है, झारखंड हाईकोर्ट ने जगदीश शर्मा को चारा घोटाला मामले में जमानत दे दी है। जगदीश शर्मा को यह जमानत चाईबासा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में मि

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI : पूर्व सांसद जगदीश शर्मा को बड़ी राहत मिली है, झारखंड हाईकोर्ट ने जगदीश शर्मा को चारा घोटाला मामले में जमानत दे दी है। जगदीश शर्मा को यह जमानत चाईबासा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में मिली है। इस मामले में जगदीश शर्मा को 7 साल की सजा मिली है।

जगदीश शर्मा की जमानत याचिका पर आज रांची हाई कोर्ट कोई जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत दे दी है, माना जा रहा है कि जगदीश शर्मा मंगलवार तक जेल से बाहर आ जाएंगे।

जगदीश शर्मा के खिलाफ चारा घोटाले से जुड़े तीन मामले चल रहे थे। ताजा मामला दुमका कोषागार से निकासी का था जिस मामले में जगदीश शर्मा को कोर्ट ने बरी कर दिया था। जबकि दूसरा मामला देवघर ट्रेजरी से अवैध निकासी का था, इस मामले में जगदीश शर्मा को कोर्ट ने 7 साल की सजा सुनाई है। हालांकि जगदीश शर्मा को देवघर ट्रेजरी मामले में 2018 में ही बेल मिल चुकी है। अब चाईबासा ट्रेजरी से निकासी के मामले में बेल मिलने के बाद जगदीश शर्मा के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। 


टैग्स