Bihar Election 2025: खेसारी लाल यादव के रोड शो की शोर में दब गई मरीज की चीख, 45 मिनट तक एंबुलेंस में तड़पती रही महिला Bihar Election 2025: खेसारी लाल यादव के रोड शो की शोर में दब गई मरीज की चीख, 45 मिनट तक एंबुलेंस में तड़पती रही महिला US Visa Rules 2025: अमेरिका ने वीज़ा नियमों में किया सख्त बदलाव, अगर ये बीमारियां हैं तो US में नहीं मिलेगी एंट्री US Visa Rules 2025: अमेरिका ने वीज़ा नियमों में किया सख्त बदलाव, अगर ये बीमारियां हैं तो US में नहीं मिलेगी एंट्री Government Office New Time Table: क्यों बदल गई सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग? जानिए.. अब कितने बजे खुलेंगे गवर्मेंट ऑफिस Government Office New Time Table: क्यों बदल गई सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग? जानिए.. अब कितने बजे खुलेंगे गवर्मेंट ऑफिस Bihar Election 2025: ‘बिहार में पहले चरण की वोटिंग के दौरान नहीं हुई कोई गड़बड़ी’, चुनाव आयोग का दावा Bihar Election 2025: ‘बिहार में पहले चरण की वोटिंग के दौरान नहीं हुई कोई गड़बड़ी’, चुनाव आयोग का दावा Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बसपा का बड़ा एक्शन, पार्टी उम्मीदवार को 6 साल के लिए निकाला Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बसपा का बड़ा एक्शन, पार्टी उम्मीदवार को 6 साल के लिए निकाला
1st Bihar Published by: Updated Sun, 08 Jan 2023 11:23:57 AM IST
- फ़ोटो
UP: बड़ी खबर सियासी गलियारे से आ रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का निधन हो गया है। 88 वर्ष के केशरीनाथ त्रिपाठी ने रविवार की सुबह प्रयागराज स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। आज शाम चार बजे प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर दिवंगत केशरीनाथ त्रिपाठी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। उनके निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।
दरअसल, केशरीनाथ त्रिपाठी पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे। बीते 8 दिसंबर को गिरने से उनके हाथ में फ्रैक्चर आ गया था। उसके बाद से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी। 30 दिसंबर को उन्हें सिविल लाइंस स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था लेकिन रविवार की सुबह अचानक अनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
दिवंगत केशरी नाथ त्रिपाठी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। प्रयागराज दक्षिणी सीट से कई बार वे विधायक भी चुने गए थे। पश्चिम बंगाल का राज्यपाल रहते हुए उनके पास बिहार और त्रिपुरा के गवर्नर का भी अतिरिक्त प्रभार रहा था। पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन की खबर से भाजपा नेताओं में शोक की लहर है। प्रयागराज स्थित आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।