Bihar Election 2025: ‘लालू का अपना इतिहास रहा है, वह खुद सजायप्ता हैं’ रीतलाल यादव के लिए रोड शो करने बर बोले दिलीप जायसवाल Bihar Election 2025: ‘लालू का अपना इतिहास रहा है, वह खुद सजायप्ता हैं’ रीतलाल यादव के लिए रोड शो करने बर बोले दिलीप जायसवाल Bihar Election 2025 : पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिर दिन अमित शाह के बड़े वादे,कहा - डिफेंस कॉरिडोर, नई रेललाइन और रामायण सर्किट से बदलेगा बिहार का भविष्य Bihar Election 2025: ‘महाठगबंधन के आधे लोग जेल में हैं, आधे बेल पर’, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला Bihar Election 2025: ‘महाठगबंधन के आधे लोग जेल में हैं, आधे बेल पर’, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला Success Story: “एक दिन तू अफसर बनेगी…”, 5 साल की उम्र में माता-पिता को खोया, फिर भी नहीं मानी हार; कड़ी मेहनत से बनीं IPS अधिकारी Bihar road accident : बिहार के रोहतास में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेनी सिपाही और पिता की मौत Hak Movie 2025: कानूनी पचड़े में फंसी इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’, कोर्ट पहुंचा शाह बानो का परिवार Bihar Assembly Election 2025 : जानिए आज शाम 5 बजे से किन चीजों पर लग जाएगी रोक, साइलेंस पीरियड लागू होने के बाद आयोग इन चीजों पर रखती हैं सख्त निगरानी Patna News: PMCH में नए चर्म रोग और मेडिसिन वार्ड का उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
1st Bihar Published by: Updated Fri, 09 Jul 2021 06:08:30 PM IST
                    
                    
                    - फ़ोटो
PATNA : भारतीय जनता पर के पूर्व सांसद आरके सिन्हा और बीजेपी के युवा नेता ऋतुराज सिन्हा की ओर से सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत किसान मोर्चा के नेतृत्व में आज पटना के गौरीचक इलाके में गरीबों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।

जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण कर रहे बीजेपी नेता ने बताया कि हर आपदा में बीजेपी के पूर्व सांसद आरके सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा मदद के लिए आगे आते हैं। बिहार से जुड़े होने के कारण गरीबों और असहायों के प्रति उनका विशेष लगाव रहता है। पिछले दो साल से कोरोना जैसी आपदा में उन्होंने लोगों की समस्याओं का निदान निकाला और उन तक राहत सामग्री और अन्य जरूरी सामानों का वितरण करवाया।

सेवा ही संगठन है इस मूल मंत्र को बीजेपी का हर कार्यकर्ता इसे मूर्त रूप दे रहा है। ऐसे मे एक कार्यकर्ता होने के नाते आरके सिन्हा एवं ऋतुराज सिन्हा का पूरे देश मे यह प्रयास रहता है कि जरूरतमंद लोगो तक तुरंत राहत मिल सके। बिहार से जुड़े होने के कारण यहां के लोगो के प्रति उनका विशेष लगाव है। पिछले 2 वर्षो से कोरोना जैसे आपदा मे जहां लोगो की समस्या दुगुनी हो गई है, ऐसे समय मे उन दोनो की तरफ से लोगो के बीच हर जगह और विशेषकर बिहार मे लगातार राहत पहुंचाने का प्रयास जारी है।

राहत सामग्री का वितरण भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ,पटना महानगर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, बाढ जिला अध्यक्ष रुपेश के द्वारा गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद सैकड़ों लोगों के बीच खाद्यान्न सामग्री, मास्क एवं सैनिटाइजर के पैकेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर सरोज रंजन पटेल ने कहा कि कोरोना आपदा में एकमात्र भारतीय जनता पार्टी ही देश के हर इलाके मे राहत सामग्री का वितरण कर जन सहयोग कर रही है और बिहार में पूर्व सांसद आरके सिन्हा एवं ऋतुराज के सौजन्य से हर जगह राहत सामग्री निरंतर बांटी जा रही है। कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष चितरंजन, महामंत्री योगेन्द्र, मुन्ना, चन्दन भारद्वाज, राजीव रंजन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।