ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

पूर्णिया के फातमा हॉस्पिटल में IT की छापेमारी, 80 लाख से अधिक कैश बरामद

PURNIYA : पूर्णिया शहर के लाइन बाजार स्थित फातमा हॉस्पिटल में आयकर टीम की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही। आयकर अधिकारी ने हॉस्पिटल के आय का ब्यौरा खंगाला। इस दौरान टीम द्वारा

 पूर्णिया के फातमा हॉस्पिटल में IT की छापेमारी, 80 लाख से अधिक कैश बरामद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIYA : पूर्णिया शहर के लाइन बाजार स्थित फातमा हॉस्पिटल में  आयकर टीम की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही। आयकर अधिकारी ने हॉस्पिटल के आय का ब्यौरा खंगाला। इस दौरान टीम द्वारा फिलहाल 80 लाख से अधिक कैश बरामद की गयी है। इन नोटों की गिनती के लिए दो मशीन मंगायी गयी है। वहीं, इसके बाद आयकर टीम हॉस्पिटल के सभी जगहों की बारीकी से जांच कर रही है।


 बता दें कि, फातमा हॉस्पिटल से टैक्स चोरी का मामला सामने आया था। जिसके बाद पिछले दो दिनों से आयकर की छापेमारी जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि, यह छापेमारी आज भी जारी रहेगी। पिछले दो दिनों से चल रही इस छापेमारी की पल - पल की सूचना आयकर अधिकारी पटना स्थित अपने वरीय अधिकारी को पल-पल की सूचना देते रहे वहीं वरीय अधिकारियों द्वारा इस संबंध में दिशा निर्देश भी दिया जा रहा है। जिसके बाद अब पटना से आयकर के एक आला अधिकारी के साथ एक टीम शनिवार को पूर्णिया पहुंचेगी।

वहीं, इस पुरे मामले को लेकर रेड कर रहे एक अधिकारी ने सिर्फ इतना बताया है कि हॉस्पिटल के आय का लेखा-जोखा मिलाया जा रहा है। जांच के दौरान जमीन के कई दस्तावेज मिले हैं, जो शहरी क्षेत्र के भूखंड बताये जा रहे हैं। यह सूचना मिली कि बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है।


इधर, इस पूरे मामले को लेकर बताया जा रहा है कि डॉक्टर दंपती का मधुबनी के मिस्त्री टोला में आलीशान मकान का निर्माण चल रहा है। इस वजह से वे दोनों हॉस्पिटल के ऊपरी मंजिल को अपना निवास स्थान बनाये हुए हैं। छापेमारी के दौरान डॉक्टर दंपती हॉस्पिटल में मौजूद रहे  जबकि रोगी का भी आना जाना लगा हुआ है। अब तक डॉक्टर दंपती और किसी भी स्टाफ को बाहर जाने की अनुमति नहीं मिली है। ऐसी संभावना है कि छापेमारी तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहेगी।