1st Bihar Published by: tahsin Updated Dec 20, 2020, 9:19:51 AM
- फ़ोटो
PURNIA: शराब के नशे में चूर एक ड्राइवर बस चला रहा था. वह इतना नशा में था कि चलती बस से सड़क पर गिर गया. इस दौरान बस ने कई दुकानों में टक्कर मार दी. यह घटना पूर्णिया बस स्टैंड के पास की है.
बुलेट को मारी टक्कर
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शराबी ड्राइवर दीवानगंज दूत का ड्राइवर है. वह घटना के बाद फरार हो गया है. बस की टक्कर से एक बुलेट और तीन दुकाने क्षतिग्रस्त हो गई है.
घटना की सूचना मिलने के बाद सहायक खजांची थाना की पुलिस भी पहुंच गई है. दुकानदार रोहित कुमार ने बताया कि देर रात रात्री करीब 10.25 में बस कुर्सेला की तरफ से आ कर रूकी ही थी. अचानक शराब के नशे ने चूर ड्राईवर सीट से नीचा गिर गया. जिससे बस अपने आप चलने लगी. देखते ही देखते तीन ठेला और एक बुलेट बाइक को अपने चपेट में ले लिया. वहीं ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर बस को अपने कब्जे में ले लिया. कड़ी मशक्कत से बस के नीचे फंसे बुलेट को निकला.