ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

पूर्णिया नगर आयुक्त की मनमानी के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए

PURNEA: पूर्णिया के नगर आयुक्त आरिफ एहसन के खिलाफ शहर के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को एक बार फिर से लोगों ने नगर आयुक्त की मनमानी के खिलाफ शहर के थाना चौक पर घरना दिया। स

पूर्णिया नगर आयुक्त की मनमानी के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया के नगर आयुक्त आरिफ एहसन के खिलाफ शहर के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को एक बार फिर से लोगों ने नगर आयुक्त की मनमानी के खिलाफ शहर के थाना चौक पर घरना दिया। समाजसेवी एस.एम.झा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने नगर आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


दरअसल, पूर्णिया में एक बार फिर से नगर आयुक्त आरिफ एहसन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है। शहर के थाना चौक पर एस एम झा ने बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों के साथ एक दिवसीय धरना देकर नगर आयुक्त के हमला बोला। इस मौके पर एस एम झा ने नगर आयुक्त आरिफ एहसन पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर आयुक्त चूज़ एंड पिक के आधार पर काम कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि कुछ जगहों को चुन कर नगर आयुक्त उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं और अवैध उगाही कर रहे हैं। अतिक्रमण के नाम पर 10 लाख तक का जुर्माना वसूला जा रहा है जबकि दोषी लोगो से मोटी रकम उगाही कर उन्हें छोड़ दिया जाता है। एस एम झा के भवन को जी प्लस 2 बताकर उसे सील कर दिया गया है जबकि अन्य जगहों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। धरना के दौरान तस्वीरों के माध्यम से उन भवन को दिखाया जो अवैध निर्मित हैं।

टैग्स