Hindi News / news / पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की गई जान

पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की गई जान

1st Bihar Published by: Updated Jun 11, 2022, 7:45:53 AM

पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की गई जान

- फ़ोटो

PURNEA:बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। एक स्कॉर्पियो गाड़ी पानी भरे गड्ढे में पलट गई, जिसके कारण उसमें सवार 8 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया है।


घटना पूर्णिया जिले के बायसी अनुमंडल की है। यहां अनगढ़ ओपी के कंजिया मिडिल स्कूल के पास यह सड़क हादसा हुआ है। घटना को लेकर अधिकारिक जानकारी में बताया गया है की सभी मृतक शादी विवाह का रिश्ता करके खपड़ा ताराबाड़ी से अपने गांव किशनगंज के नूनिया लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।