ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

पूर्णिया में 6 ATM फ्रॉड गिरफ्तार, 135 कार्ड, ​5 बाइक और फर्जी प्रेस कार्ड भी बरामद

PURNEA : खबर पुर्णिया की है, जहां 135 एटीएम कार्ड के साथ 6 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात ये है कि इनमें दो पत्रकार भी शामिल हैं, जिनके पास से चैनल का आईडी ब

पूर्णिया में 6 ATM फ्रॉड गिरफ्तार, 135 कार्ड, ​5 बाइक और फर्जी प्रेस कार्ड भी बरामद
First Bihar
3 मिनट

PURNEA : खबर पुर्णिया की है, जहां 135 एटीएम कार्ड के साथ 6 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात ये है कि इनमें दो पत्रकार भी शामिल हैं, जिनके पास से चैनल का आईडी बरामद हुआ है। ये सभी बूढ़े और महिलाओं को एटीएम में पैसे निकासी के नाम पर ठगने का काम करते थे। 




दरअसल, पूर्णिया में साइबर फ्रॉड और एटीएम फेरबदल कर ग्राहकों से पैसा ठगने की घटना लगातार सामने आ रही है। घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम को गुप्त सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड थाना चौक के पास कुछ संदिग्ध बैठे हुए हैं। उक्त घटना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए गठित पुलिस टीम ने गहन छापेमारी की। छापेमारी के दौरान और जैसे ही यात्री शेड में बने कमरे के पास पहुंचा तो कुछ लोगों की आवाज आई। पुलिस को देखते ही वहां अफरातफरी मच गई। 



अपराधी भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में 1.आशीष कुमार सिंह के पेंट के पॉकेट से कुल विभिन्न बैंक का 18 एटीएम 2.प्रशांत कुमार सिंह के पेंट के पॉकेट से फुल विभिन्न बैंक का 20 एटीएम कार्ड 3.मोनू कुमार सिंह के पेंट के पॉकेट से विभिन्न  बैंक का 19 एटीएम कार्ड 4.परमवीर कुमार उर्फ दिलखुश सिंह के पेंट की पॉकेट से कुल विभिन्न बैंक का 31 एटीएम कार्ड एवं रेडमी कंपनी का मोबाइल 5.टिंकू सिंह के पेंट की पॉकेट से कुल विभिन्न बैंक का 23 एटीएम कार्ड बरामद किया गया। पूछताछ  के क्रम में उन्होंने बताया कि वे लोग एटीएम में पहले से खड़ा रहते थे तथा बुजुर्ग एवं निम्न वर्ग के लोगों तथा महिलाओं को एटीएम से पैसा निकालने मैं मदद करने के बहाने उसे एटीएम का हेरा फेरी का दूसरा एटीएम में दे देते थे उसी दौरान चोरी छिपे उनके एटीएम का पिन कोड भी देख लेते थे। साथ ही अन्य एटीएम से रूपये निकालकर खरीदारी कर लेते थे।



पकड़े गए अभियुक्त


(1) मोनू कुमार सिंह पिता नागेंद्र सिंह साकिन- परिहारी जिला अररिया

(2) आशीष कुमार सिंह पिता संजय सिंह साकिन- परिहारी जिला अररिया

(3) प्रशांत कुमार सिंह पिता रमन प्रसाद सिंह साकिन बालू टोला कसमरार थाना धमदाहा जिला पूर्णिया

(4) परमवीर कुमार उर्फ दिलखुश सिंह पिता -स्व0 नवल किशोर सिंह साकिन बख्तियारपुर थाना मानसी जिला खगड़िया

(5) टिंकू सिंह पिता चंदन सिंह साकिन बरहारी थाना सोनबरसा राज जिला सहरसा

(6) राजेश कुमार सिंह उर्फ राजीव कुमार सिंह पिता- दिनेश सिंह साकिन झलाड़ी थाना रुपौली जिला पूर्णिया।


बरामदगी

(1) विभिन्न बैंकों का एटीएम कुल-135

(2) पलसर मोटरसाइकिल बिना नंबर

(3) पल्सर मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर-BR 11 AW 7125

(4) मोटरसाइकिल-03

(5) मोबाइल-03

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता