ब्रेकिंग
बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' किया

पूर्णिया मेयर के लिए ऐसे उम्मीदवार मैदान में उतरे, सड़क किनारे खा रहे लिट्टी-चोखा

PURNIA : बिहार में नगर निकाय चुनाव के दौरान एक से बढ़कर एक तस्वीर निकल कर सामने आ रही है। खबर पूर्णिया से है, जहां मेयर उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे निरंजन कुशवाहा अपने जनसंप

पूर्णिया मेयर के लिए ऐसे उम्मीदवार मैदान में उतरे, सड़क किनारे खा रहे लिट्टी-चोखा
First Bihar
2 मिनट

PURNIA : बिहार में नगर निकाय चुनाव के दौरान एक से बढ़कर एक तस्वीर निकल कर सामने आ रही है। खबर पूर्णिया से है, जहां मेयर उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे निरंजन कुशवाहा अपने जनसंपर्क अभियान में आम लोगों के साथ बड़ी सहजता से जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान सड़क किनारे बैठकर लिट्टी चोखा खाते हुए निरंजन कुशवाहा यह बताना नहीं भूलते कि पूर्णिया का विकास आखिर नगर निगम की तरफ से क्यों नहीं हो पाया। इतना ही नहीं पूर्णिया की आम जनता के लिहाज से अगर वह मेयर बनते हैं तो क्या कुछ करेंगे इस बात को भी सामने रख रहे हैं। 





निरंजन कुशवाहा ने नगर निगम चुनाव को लेकर अपना नामांकन दिनांक 22 सितंबर को करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर पूर्णिया के प्रबुद्ध जनों, अभिभावकों, युवा साथियों एवम माताओं बहनों से अपिल किया है कि दिन के 11 बजे स्थानीय टाउन हॉल में आकर पूर्णिया नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और जन समस्या के खिलाफ लड़ाई में आप सभी मुझे आशीर्वाद दें। 





साथ ही उन्होंने कहा कि वे स्वेम अपने गुलाबबाग आवास से 10 बजे नामांकन के लिए निकलेंगे और 11 बजे टाउन हॉल पूर्णियां में जनता से आशिर्वाद लेकर नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर नवीन कुशवाहा, सच्चिदानंद मेहता, पी एन सिंह, विजय मंडल, श्याम बाबू, सुभाष सिंह, बटेश्वर पासवान, अभिनव आनंद, वसीम अकरम, महेश पासवान, योगेंद्र सिंह मौजूद थे।

टैग्स