1st Bihar Published by: Saurav Kumar Updated Dec 07, 2020, 10:39:22 AM
- फ़ोटो
SITAMARHI : इस वक़्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है जहां एक पुल से यात्री बस नीचे गिर गई. एक्सीडेंट में करीब आधा दर्जन लोग घायल बताये जा रहे हैं. घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है.
घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के गोबराहिया पुल के पास की है. बताया जा रहा है कि सड़क से 20 फीट नीचे पानी में बस जा गिरी जिस वजह से आधार दर्जन यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए.
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया है. पुलिस भी मामले की जानकरी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.