ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बिहार : प्रॉपर्टी के लिए बाप का मर्डर, बेटे ने गला काटकर की हत्या

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज में बाप-बेटे के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है. एक बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए अपने पिता की गला काटकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने क

बिहार : प्रॉपर्टी के लिए बाप का मर्डर, बेटे ने गला काटकर की हत्या
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज में बाप-बेटे के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है. एक बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए अपने पिता की गला काटकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया. 


घटना विजयपुर के चौमुखा गांव की है. मृतक की पहचान चौमुखा गांव निवासी भोला शर्मा के रूप में की गई है. वहीं, आरोपी बेटे का नाम राधेश्याम शर्मा है. मिली जानकारी के अनुसार, प्रॉपर्टी के लिए बाप-बेटे में काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था. मामला इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपने पिता की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी. 


परिजनों और स्थानीय लोगों को जब मामले की सूचना मिली तो उन्होंने आनन फानन में भोला शर्मा को पास के ही एक हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


इधर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों के बयान के आधार पर बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स