ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावाBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावा

बिहार : प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों ने किया शूट, मुंह में गोली मारकर हुए फरार

NAWADA : बिहार के नवादा जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मुंह में गोली मारी और मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी

बिहार : प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों ने किया शूट, मुंह में गोली मारकर हुए फरार
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मुंह में गोली मारी और मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई. आनन फानन में जख्मी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.


घटना सिरदला थाना क्षेत्र के कुशाहन गांव के पुल के पास की है. जख्मी व्यक्ति का पहचान कुशाहन गांव के शुखदेव सब के पुत्र दीनानाथ के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि दीनानाथ दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे. उसी दौरान अपराधी ने कुशाहान के पुल के पास उन्हें मुंह में गोली मार दी और फरार हो गए. चिंताजनक हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है.


घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं सिरदला थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. हमलावरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता