1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 13, 2019, 3:39:19 PM
- फ़ोटो
PATNA : पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की कमान सूबे की मुख्य सचिव को संभालनी पड़ रही है. मुख्य सचिव को ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मंगलवार को मीटिंग करने पड़ी. मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कमीश्नर ऑफिस में पटना के डीएम, नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं. आपको बता दें कि हाईकोर्ट ने पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सूबे के मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों को तलब किया था. जिसके बाद से पटना में अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सूबे के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कमान संभाल ली है.