Hindi News / news / पटना के गोला रोड जाने वाले अब आगे से लेंगे यू-टर्न, ट्रैफिक सिग्नल...

पटना के गोला रोड जाने वाले अब आगे से लेंगे यू-टर्न, ट्रैफिक सिग्नल बंद करने की तैयारी

1st Bihar Published by: 8 Updated Sep 16, 2019, 7:44:50 AM

पटना के गोला रोड जाने वाले अब आगे से लेंगे यू-टर्न, ट्रैफिक सिग्नल बंद करने की तैयारी

- फ़ोटो

PATNA : जाम से निजात के लिए राजधानी में हर दिन ट्रैफिक के नियम बदले जा रहे हैं। पटना ट्रैफिक पुलिस लगातार या प्रयास कर रही है कि राजधानी की सड़कों पर ट्रैफिक स्मूथ हो। इसी के तहत अब गोला रोड स्थित ट्रैफिक सिग्नल को बंद करने का फैसला लिया गया है। गोला रोड ट्रैफिक सिग्नल को बंद कर उसके आगे सगुना मोड़ की तरफ एक यू-टर्न बनाने का प्रस्ताव है। गोला रोड की तरफ जाने वाली गाड़ियां इसी यू-टर्न से मुड़कर जायेंगी। गोला रोड के आसपास सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। पटना के कमिश्नर आनंद किशोर ने कहा है कि 15 अक्टूबर के बाद गोला रोड सिग्नल को बंद करने का प्रस्ताव है। जिला प्रशासन ने इसके अलावे बोरिंग नोट में कई जगहों पर कट बंद करने का भी फैसला किया है। हाईकोर्ट के सामने से बोरिंग रोड में एंट्री करने के बाद नागेश्वर कॉलोनी कच को बंद किया जाएगा।