1st Bihar Published by: Updated Mar 08, 2021, 11:10:00 AM
- फ़ोटो
PATNA : पटना पुलिस ने साढ़े तीन साल से फरार चल रहे हत्यारे बशीर मलिक को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. दरअसल, मामला 2017 का है. राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी थी. इस मामले में महिला तो पहले ही गिरफ्तार हो गई थी, लेकिन उसका प्रेमी फरार चल रहा था. अब पुलिस ने फरार चल रहे प्रेमी बशीर मलिक को खगौल से गिरफ्तार कर लिया. बशीर मलिक समनपुरा का रहने वाला है.
आपको बता दें कि 19 नवंबर 2017 को बशीर ने असी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया था. मामले में महिला की गिरफ्तार हो चुकी थी, लेकिन मुख्य आरोपित बशीर दिल्ली भाग गया था. बीते दिनों लंबित कांडों की समीक्षा के दौरान सिटी एसपी मध्य विनय तिवारी ने मामले में आरोपित की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया था. इसके बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई.
जांच में पता चला कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से खगौल में छिपकर रह रहा है. जिसके बाद बताये गए ठिकाने पर जब छापेमारी की गई तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.