बगहा में खाद की किल्लत से नाराज़ किसानों ने NH-727 पर किया चक्का जाम, प्रशासन से मांगा समस्या का समाधान बिहार में अपराधी बेलगाम: सारण में दिनदहाड़े 7 लाख की लूट, पेट्रोल पंप कर्मी को बनाया निशाना सीतामढ़ी में बच्चा चोर समझकर मानसिक विक्षिप्त युवक की भीड़ ने की पिटाई, हालत गंभीर बड़हरा से अयोध्या के लिए तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना, अजय सिंह ने झंडी दिखाकर 80 श्रद्धालुओं को किया प्रस्थान Patna News: पटना के इस इलाके में सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 29.15 करोड़ मंजूर, चुनाव से पहले नीतीश सरकार की सौगात Patna News: पटना के इस इलाके में सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 29.15 करोड़ मंजूर, चुनाव से पहले नीतीश सरकार की सौगात Bihar News: ठीक करा लें अपनी गाड़ी के सभी कागजात, बिहार में इस दिन से शुरू होने जा रहा सघन जांच अभियान; सरकार ने जारी किए निर्देश Bihar News: ठीक करा लें अपनी गाड़ी के सभी कागजात, बिहार में इस दिन से शुरू होने जा रहा सघन जांच अभियान; सरकार ने जारी किए निर्देश शिवहर की तीन पंचायतों पर कुदरत हुई मेहरबान, रातभर बारिश से किसानों के चेहरे खिले Bihar Flood News: बिहार के इस जिले में लाल निशान के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर, बाढ़ के खतरे से सहमे इलाके के लोग
1st Bihar Published by: Updated Wed, 01 Jun 2022 11:37:48 AM IST
- फ़ोटो
SAMASTIPUR: घटना समस्तीपुर की है, जहां विभूतिपुर और रोसड़ा थाना क्षेत्र के बॉर्डर स्थित सिंघिया घाट पुल से मंगलवार को एक किशोरी ने गंडक नदी में छलांग लगा दी। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लड़की की पहचान विभूतिपुर प्रखंड के ही एक गांव की रहने वाली 15 साल की किशोरी के रूप में की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रेम प्रसंग के कारण लड़की बूढ़ी गंडक नदी के पुल पर पहुंची और नीचे कूद पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद नाव की मदद से लड़की की तलाश शुरू की गई। इस खोजबीन के नाव भी नदी में डूब गई। हालांकि नाव पर सवार लोगों की जान बच गई और एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया।
सूचना पाकर विभूतिपुर और रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर लड़की को खोजने में जुट गई। दुर्भाग्यवश अभी तक लड़की का शव नहीं मिल पाया है। लेकिन, गोताखोरों की मदद से अब भी उसकी खोजबीन की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।