ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर जताया शोक, परिवार को दी संवेदनाएं

DELHI : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सुशांत सिंह राजपूत को प्रतिभाशाली एक्टर बताते हुए कहा कि उन्होनें

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

DELHI : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सुशांत सिंह राजपूत को प्रतिभाशाली एक्टर बताते हुए कहा कि उन्होनें टीवी और फिल्मों में बेहतरीन काम किया।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि एक चमकदार सितारा सुशांत सिंह राजपूत बहुत जल्द चले गये हैं। वे टीवी और फिल्मों के बेहतरीन कलाकार थे। उन्होनें मनोरंजन की दुनिया में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए। पीएम ने लिखा है कि उनके निधन से मैं आहत हूं। उन्होनें परिवार और प्रशंसकों के बीच 'ओम शांति'  लिखते हुए संवेदना व्यक्त की है।


इधर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड पर बॉलीवुड में शोक है. उनको जानने वाले एक्टर और एक्ट्रेस को विश्वास नहीं हो रहा है कि सुशांत ने सुसाइड की है. 


अक्षय कुमार ने कहा कि सुशांत काफी टैलेंटेड एक्टर थे, भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे. वही एक्टर नवाजुद्दीन को इस पर भरोसा नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि सुशांत उनके करीबी दोस्त थे. जो कुछ भी हुआ है, उस पर यकीन नहीं होता. अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में सुशांत को याद करते हुए कहा लिखा कि मेरे प्यारे सुशांत सिंह राजपूत... आखिर क्यों?....क्यों?


कमरे में मिला शव


बॉलीवुड एक्टर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है. सुशांत बिहार के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के नौकर पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है. जिसके बाद पुलिस उनके कमरे पर पहुंची हुई है. बताया जा रहा है कि जब सुशांत ने दरवाजा नहीं खोला तो नौकर ने पुलिस को जानकारी दी. बताया जा रहा है कि सुशांत ने फांसी लगाकर सुसाइड की है.


पवित्र रिश्ता से मिली थी पहचान, कई फिल्मों में की काम


फिल्मों में काम करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत सीरियलों में काम करते थे.  जीटीवी पर आने वाले पवित्र रिश्ता के उनको फेमस हुए थे. इसके बाद वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए और इसके बाद सुशांत ने फिल्मों का रूख कर लिया और ‘काय पो चे’ फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू किया. इसके अलावे शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता, वेल्कम टू न्यू यॉर्क, केदारनाथ, सोनचिड़िया, छिछोरे, ड्राइव और दिल बेचारा फिल्मों में काम किया था.