ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

जिसका नाम गुड्डू, मुन्ना, छोटू या फत्ते है, उससे क्या पता चलेगा? दुकानों पर नाम लिखने के पुलिस के आदेश पर भड़के अखिलेश यादव

DESK: 22 जुलाई से शुरू होने वाले कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फऱनगर में पुलिस ने फूटपाथी दुकानदारों को आदेश जारी किया है कि वह अपनी-अपनी दुकानों के आगे अपना नाम लिखकर

जिसका नाम गुड्डू, मुन्ना, छोटू या फत्ते है, उससे क्या पता चलेगा? दुकानों पर नाम लिखने के पुलिस के आदेश पर भड़के अखिलेश यादव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: 22 जुलाई से शुरू होने वाले कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फऱनगर में पुलिस ने फूटपाथी दुकानदारों को आदेश जारी किया है कि वह अपनी-अपनी दुकानों के आगे अपना नाम लिखकर टांगे। पुलिस के इस फरमान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव भड़क गए हैं और उन्होंने कहा है कि अगर नाम से ही पहचानना है तो जिसका नाम गुड्डू, मुन्ना, छोटू या फत्ते है, उसके नाम से क्या पता चलेगा?


दरअसल, उत्तर प्रदेश में 22 जुलाई से शुरू होने वाले कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस ने यह फरमान जारी किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान खानपान की दुकानें, होटल, ढाबा समेत वे सभी दुकान जहां से शिवभक्त खाने पीने और अन्य सामानों की खरीदारी करते हैं, वे दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के आगे दुकान के मालिक का नाम लिखे।


पुलिस के इस आदेश के बाद कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे नाम लिखना भी शुरू कर दिया था हालांकि, इसी बीच यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भड़क गए और एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ऐसे आदेश सामाजिक अपराध हैं, जो शांतिपूर्ण वातावरण को बिगाड़ना चाहते हैं, कोर्ट को इसपर स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। 


अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, “और जिसका नाम गुड्डू, मुन्ना, छोटू या फत्ते है, उसके नाम से क्या पता चलेगा? माननीय न्यायालय स्वत: संज्ञान ले और ऐसे प्रशासन के पीछे के शासन तक की मंशा की जाँच करवाकर, उचित दंडात्मक कार्रवाई करे। ऐसे आदेश सामाजिक अपराध हैं, जो सौहार्द के शांतिपूर्ण वातावरण को बिगाड़ना चाहते हैं”।

टैग्स