ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

NAWADA: नवादा के अकबरपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव में शनिवार की शाम आपसी विवाद में 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या चाकू मारकर कर दी गई। मृतक की पहचान बांदो मांझी के पुत्र आलोक मांझी

पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा के अकबरपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव में शनिवार की शाम आपसी विवाद में 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या चाकू मारकर कर दी गई। मृतक की पहचान बांदो मांझी के पुत्र आलोक मांझी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


परिजनों ने बताया कि गांव में आरोपी द्वारा शराब बेचा जा रहा था। जिसे पुलिस ने शराब बेचने के आरोप मे गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसके परिजनों द्वारा पुलिस की मुखबिरी के आरोप लगाकर घर में घुसकर आलोक मांझी के साथ मारपीट की गयी।


इस दौरान एक आरोपी ने चाकू आलोक मांझी के पेट में मार दी। जिसके बाद खून से लथपथ होकर जमीन पर वह गिर पड़ा। जिसे इलाज के लिए तुरन्त अकबरपुर पीएचसी में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। 


परिजनों ने सरयू मांझी, रोहित मांझी,अनुज मांझी के अलावा कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है और पुलिस से उनके खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।  

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता