JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत Parenting Tips: पढ़ाई के दौरान क्यों आती है बच्चों को नींद? ये काम करें; दूर हो जाएगी परेशानी Bihar politics: बहुमत है, पर नैतिकता नहीं', बीजेपी पर बरसे मनोज झा, वक्फ कानून की वापसी की उठाई मांग! Life Style: हार्ट अटैक से पहले आपका शरीर देता है कई संकेत, अगर यह परेशानी है तो तुरंत टेस्ट कराएं सजना-संवरना बन गया बड़ी मुसीबत: पत्नी ने कराया फेसियल, तो पति ने ससुराल में ही कर दिया बड़ा कांड CBI Raid in Patna: पटना में CBI का बड़ा एक्शन, छापेमारी कर शातिर को दबोचा; जानिए.. क्या है मामला?
SIWAN: सीवान में एक प्रेमी जोड़े की शादी पुलिस की पहल पर हुई। घर के पास रहने वाली लड़की से ही लड़के ने शादी की। हालांकि लड़के के परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। वे नहीं चाहते थे कि पड़ोस में रहने वाली लड़की उनके घर की बहू बने। इसके लिए लड़के के परिजनों ने पंचायत भी बुलाया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। जब इस मामले को सुलझा पाने में पंचायत भी फेल हो गया तब पुलिस के पास यह मामला पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल को मंदिर में लेकर शादी करवा दी।
लड़का और लड़की दोनों अलग-अलग जाति के थे। लड़के वाले इस बात से डर रहे थे कि इस शादी से परिवार की काफी बदनामी होगी। यही कारण था कि वे इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। मामला मैरवा थाना क्षेत्र के परसिया बुजुर्ग गांव का है। जहां गांव के स्व. गंगा विष्णु यादव के बेटे सतेंद्र यादव की भगवान शर्मा की बेटी गुड़िया कुमारी शर्मा के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। एक दूसरे के बगैर नहीं जीना चाहते थे।
परिवार वाले के खिलाफ दोनों का मिलना जुलना जारी रहा। प्यार परवान चढ़ा और बात शादी तक आ पहुंची। धीऱे धीरे यह बात जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी। लड़की के घरवालों को भी इस बात की जानकारी हो गयी कि लड़की और लड़का दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते है। लड़की वाले पंचायत के पास गये जहां लड़के वाले को भी बुलाया गया। शादी की बात पर लड़के वाले तैयार नहीं थे।
सीवान में रविवार को एक पड़ोसन परिवार की बहू बनी। लड़के का परिवार शादी के खिलाफ था। दोनों अलग-अलग जाति के थे। परिवार समाज में बदनामी होने के हवाला देकर शादी से इनकार करता रहा। इधर प्रेमी जोड़ा छुप-छुपकर मिलते रहे। बात गांव में फैल गई। लड़की के परिवार वाले पंचायत के पास गए।
पंचायत बैठी पर लड़के के परिवार वाले शादी के लिए नहीं माने तब यह मामला पुलिस तक पहुंच गया फिर क्या पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने पर बुलाया और जब बातचीत की और दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गये तब प्रेमी युगल की शादी मंदिर में ले जाकर करा दी गयी। इस शादी में पूरे गांव के लोग शामिल हुए। चननिया डीह मंदिर में मौजूद लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।