Hindi News / news / चालान काटने पर पुलिस-पब्लिक में भिड़ंत, लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर किया...

चालान काटने पर पुलिस-पब्लिक में भिड़ंत, लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर किया पथराव, भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 12, 2019, 1:40:55 PM

चालान काटने पर पुलिस-पब्लिक में भिड़ंत, लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर किया पथराव, भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

- फ़ोटो

PATNA: इस वक्त की बड़ी ख़बर राजधानी पटना से आ रही है, जहां फाइन काटने को लेकर कुछ लोग ट्रैफिक पुलिस से उलझ गये हैं. एग्जिबिशन रोड पर लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया है. मौके पर तीन थानों की पुलिस पहुंच गई है. वहीं पथराव कर रहे लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी है. दरअसल फाइन काटने को लेकर एग्जिबिशन रोड पर कुछ लोगों के साथ ट्रैफिक पुलिस का विवाद हो गया. विवाद होने के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव करना शुरू कर दिया. वहीं भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. आपको बता दें कि नया ट्रैफिक नियम लागू होने के बाद से ट्रैफिक नियम तोड़ने पर लोगों को भारी-भरकम फाइन भरना पड़ रहा है. जिसको लेकर आये दिन नया विवाद सामने आ रहा है. पटना से राजन की रिपोर्ट