1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 13, 2019, 4:25:30 PM
- फ़ोटो
PATNA : कुख्यात विवेका पहलवान के बेडरूम में बैठकर एके-47 लहराने वाले उसके गुर्गों विक्की और चंदन तो पुलिस की गिरफ्त में है लेकिन उनका वायरल वीडियो पुलिस के पास नहीं है। जी हां, बाढ़ पुलिस को अब तक वायरल वीडियो की तलाश है। भले ही यह वीडियो सोशल मीडिया से लेकर बिहार और देशभर में फैल चुका हो लेकिन पुलिस के मुताबिक उसे अब भी इस वीडियो की तलाश है। विक्की और चंदन को मोकामा स्थित चाय दुकान से तलाश कर गिरफ्तार कर लेने वाली बाढ़ पुलिस को यह वीडियो नहीं मिल पा रहा है। पुलिस के सूत्र बता रहे हैं कि वीडियो मिलने के साथ ही उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। एके-47 लहराने वाले वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने जो मामला दर्ज किया है उसमें विक्की और चंदन के अलावा अज्ञात लोगों पर केस है लेकिन अब पुलिस विवेका पहलवान के भतीजे कर्मवीर की गिरफ्तारी के लिए वारंट लेने की तैयारी में है दरअसल विक्की और चंदन ने यह कहा है कि उनका संबंध विवेका पहलवान की बजाय उसके भतीजे कर्मवीर से रहा है। पुलिस अभी इसी तार को जोड़ने की कोशिश में है।