ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

पुलिस है या चोर! मोबाइल छीनते पकड़ा गया पटना पुलिस का जवान, लोगों नें बीच सड़क पर जमकर पीटा

PATNA: बिहार पुलिस अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। पुलिस के जवानों पर कई बार तो चोरी जैसे संगीन आरोप भी लग चुके हैं। राजधानी पटना से ऐसा ही मामला सामने आया है, ज

पुलिस है या चोर! मोबाइल छीनते पकड़ा गया पटना पुलिस का जवान, लोगों नें बीच सड़क पर जमकर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार पुलिस अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। पुलिस के जवानों पर कई बार तो चोरी जैसे संगीन आरोप भी लग चुके हैं। राजधानी पटना से ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां नशे में धुत्त बिहार पुलिस के जवान को लोगों ने मोबाइल छीनते हुए धर दबोचा। पहले तो आरोपी जवान की जमकर पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बिहार म्यूजियम के सामने की है।


दरअसल, शुक्रवार की रात एक युवक बिहार म्यूजियम के सामने से गुजर रहा था, तभी नशे में धुत आरोपी जवान ने युवक का मोबाइल झपट लिया और भागने लगा। युवक के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और भाग रहे आरोपी जवान की बाइक को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी जवान को पकड़कर थाने ले गई। 


पकड़ा गया पुलिस का जवान मूल रूप से गोपालगंज का रहने वाला है और पटना के शाहपुर स्थित उसरी इलाके में रहता है। आरोपी प्रेमी पांडेय के पिता भी बिहार पुलिस में थे, उनकी मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर प्रेम पांडेय की पुलिस में नौकरी लगी है। पुलिस ने आरोपी जवान के साथ उसके एक साथी को भी पकड़ा है। तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से पुलिस का आईडी कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी जब्त कर लिया है और उससे कड़ी पूछताछ में जुटी है।