ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप

DESK : पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत हो जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक के भाई ने थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. घटना उत्तर

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप
First Bihar
2 मिनट

DESK : पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत हो जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक के भाई ने थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. घटना उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की बताई जा रही है. मृतक की पहचान कृष्ण कुमार यादव के रूप में की गई है जिसे पुलिस ने लूटपाट के एक मामले में गिरफ्तार किया था. 


बात तब बिगड़ गई जब पुलिस कस्टडी में युवक ने संदिग्ध परिस्तिथियों में दम तोड़ दिया. युवक की मौत के बाद उसके भाई अजय यादव ने बक्सा के थानाध्यक्ष अजय सिंह समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिसकर्मियों पर आईपीसी की धारा 302,394,452, 504 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है. 


इधर कृष्ण कुमार यादव की मौत के बाद आसपास के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है जिसके बाद थाना परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इतना ही नहीं गुस्से में कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी किया है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.