ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा, मोबाइल टावर और गैस एजेंसी के नाम पर लोगों को देते थे धोखा

NAWADA : सूबे में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस लगातार कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में नवादा पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत ठगी करने वाले एक गिरोह को धर दबोचा है. अपराधि

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NAWADA : सूबे में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस लगातार कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में नवादा पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत ठगी करने वाले एक गिरोह को धर दबोचा है. अपराधियों ने साथ पुलिस ने 11 नकली स्टाम्प, कई कंपनियों ने नकली लेटर पैड, दर्जनों मोबाइल फोन और गाड़ी जब्त किया है. जिले में इस गिरोह के एक्टिव होने से लोगों काफी परेशान थे. इस गिरोह ने जिले के पकरी बरावां थाना इलाके में मोबाइल टावर और गैस एजेंसी के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की थी. पकरी बरावां पुलिस को जब इसकी खबर मिली तो पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को धर दबोचा. गिरफ्तार किये गए तीन लोग नवादा जिले के और दो लोग गया वाले हैं. पुलिस को मिली इस सफलता की जानकारी देते हुए पकरीबरामा डीएसपी ने बताया है कि यह गिरोह उत्तरी गांव के रहने वाले हैं. इस गिरोह के मास्टरमाइंड जीतू कुमार के साथ-साथ रंजीत कुमार, रवि रंजन, सोनू और पिंटू को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से 51 हजार रुपये नगद, 2 लैपटॉप, 18 मोबाइल, 11 नकली स्टाम्प, कई कंपनियों ने नकली लेटर पैड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पेन कार्ड और एटीएम जब्त किया गया है. नवादा से इल्लू सिन्हा की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता