Hindi News / news / समर्थकों के भार से टूटा मंच, बाल बाल बचे जमुई सांसद चिराग पासवान

समर्थकों के भार से टूटा मंच, बाल बाल बचे जमुई सांसद चिराग पासवान

1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 14, 2019, 8:20:38 PM

समर्थकों के भार से टूटा मंच, बाल बाल बचे जमुई सांसद चिराग पासवान

- फ़ोटो

SHEIKHPURA: बड़ी खबर शेखपुरा से जहां मंच के टूट जाने के चलते जमुई से लोजपा सांसद चिराग पासवान बाल बाल बच गए. बताया जा रहा है कि लोजपा सांसद के मंच पर क्षमता से ज्यादा लोग चढ़ गए थे और इसी भार से उनका मंच टूट गया. मंच टूटने की घटना में चिराग पासवान को हल्की चोटें आई हैं. दरअसल चिराग पासवान की सभा शेखपुरा जिले के चेवाडा इलाके में थी. इस सभा में बनाए गए मंच पर जरुरत से ज्यादा उनके समर्थक चढ़ गए. समर्थकों के भार से अचानक मंच टूट गया और समर्थकों के साथ साथ सांसद चिराग पासवान गिर गए. गनीमत यह रही कि मंच टूटने के चलते चिराग पासवान को ज्यादा चोंटे नहीं आईं. मंच गिरने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. चिराग पासवान की सुरक्षा में लगे पुलिस के जवानों ने उन्हें बाहर निकाला और उन्हें वहां से दूर ले गए. बाद में चिराग पासवान ने मौके पर मची अफरा तफरी को देख उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की. शेखपुरा से रोहित सिन्हा की रिपोर्ट