Bihar Election 2025: वोटिंग प्रतिशत बढ़ने पर बोले चिराग पासवान, कहा- "बिहार में बन रही NDA की प्रचंड बहुमत वाली सरकार, तेजस्वी को लेकर कह दी बड़ी बात" Bihar Politics : मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी पर बोले जदयू नेता संजय झा – “महिलाओं की मौन क्रांति सुनिश्चित करेगी एनडीए की जीत” MP-MLA Court : राहुल गांधी के विवादित बयान पर आज एमपी-एमएलए कोर्ट का फैसला, राजनीतिक हलचल तेज Bihar Election Voting: पहले चरण में महिलाओं ने किया रिकॉर्ड मतदान, गांव-शहर में दिखा उत्साह Bihar election 2025 : पहले चरण में जबरदस्त वोटिंग, मोकामा बनी सियासत का अखाड़ा; किसके सिर पर सजेगा ताज Bihar Election 2025: पटना में क्यों रहा मतदान प्रतिशत सबसे कम, जानें क्या है कारण? Bihar politics : विजय सिन्हा पर लखीसराय में क्यों हुआ हमला? पिछले साल भी यहीं हुआ था विरोध;जानिए आखिर क्या है वजह Bihar Election 2025: पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ मतदान, जानें कौन सा जिला रहा सबसे आगे और कहां हुआ सबसे कम मतदान? Bihar Weather: बिहार के दर्जन भर जिलों में गिरा तापमान, अगले 3 दिनों तक कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल Bihar Chunav : सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: अब उम्मीदवारों को नामांकन पत्र में बताना होगा हर आपराधिक मामला — बिहार चुनाव के बीच अहम फैसला
1st Bihar Published by: Updated Wed, 04 May 2022 08:40:26 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल पीएमसीएच अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में बना रहता है लेकिन इस बार यहां के दो डॉक्टरों के कारनामे की वजह से खबर बनी है। पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दो डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले हैं और इसके लिए उनकी तरकीब चर्चा का कारण है। पीएमसीएच के दो डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले हैं और अपनी जगह उन्होंने अपने साथी को ड्यूटी पर लगा दिया था।
दरअसल, पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. आइएस ठाकुर इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने रोस्टर ड्यूटी चार्ट को देखा जिसके बाद ड्यूटी करने वाले लोगों से उन्होंने खुद जाकर बात की। इसी दौरान पता चला की दो सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर ही अस्पताल से गायब थे। इसमें एक प्लास्टिक सर्जरी विभाग और दूसरा आर्थोपेडिक्स विभाग के डॉक्टर शामिल थे। इतना ही नहीं बल्कि उनकी पोल न खुल जाए इस लिए दोनों डॉक्टरों ने अपनी जगह अपने दो साथियों को ड्यूटी पर लगा दिया और खुद गायब हो गए। ये दोनों डॉक्टर अस्पताल के बदले अपने अपने क्लीनिक में ज्यादा समय देते थे। एमरजेंसी होने पर ही डॉक्टर अस्पताल आते हैं। अधिकतर मरीजों को डॉक्टर अपने साथियों के भरोसे ही छोड़ देते है।
इस वाक्य के बाद अब दोनों डॉक्टरों पर कार्रवाई करने की बात चल रही है। इस संबंध में पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ.आइएस ठाकुर ने कहा कि दोनों गायब डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। अगर जवाब से संतुष्ट नहीं हुए, तो कार्रवाई की जाएगी।