Hindi News / news / मलेशिया के PM का बयान- ‘PM मोदी ने जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण की...

मलेशिया के PM का बयान- ‘PM मोदी ने जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण की नहीं की मांग’

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 17, 2019, 11:03:51 AM

मलेशिया के PM का बयान- ‘PM मोदी ने जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण की नहीं की मांग’

- फ़ोटो

DELHI: मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने दावा किया है कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण की मांग नहीं की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक को कभी भी मलेशिया से वापस भेजने का अनुरोध नहीं किया. मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने कहा कि ‘कई देश जाकिर नाइक को अपने यहां पनाह देना नहीं चाहते हैं. मैं पीएम मोदी से मिला था लेकिन उन्होंने जाकिर नाइक को वापस भेजने के लिए कुछ नहीं कहा. जाकिर नाइक भारत के लिए भी परेशानी का सबब बन सकता है.’ मलेशिया में जाकिर नाइक के भाषणों पर रोक लगाने के मसले पर मलेशिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘जाकिर नाइक इस देश का नागरिक नहीं है. उसे पिछली सरकार ने यहां रहने के लिए स्थायी दर्जा दिया था. स्थायी निवासी को देश की व्यवस्था या राजनीति पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है. उसने इसका उल्लंघन किया है, इसलिए अब उसे कुछ बोलने की अनुमति नहीं है.’