Hindi News / news / पीएम मोदी ने ‘मिशन हरियाणा’ का किया आगाज, रोहतक में विजय संकल्प रैली...

पीएम मोदी ने ‘मिशन हरियाणा’ का किया आगाज, रोहतक में विजय संकल्प रैली से भरी हुंकार

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 08, 2019, 1:32:25 PM

पीएम मोदी ने ‘मिशन हरियाणा’ का किया आगाज, रोहतक में विजय संकल्प रैली से भरी हुंकार

- फ़ोटो

ROHTAK: रोहतक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन हरियाणा का आगाज कर दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के रोहतक से विजय संकल्प रैली को संबोधित किया. इससे पहले पीएम ने रोहतक में 5 परियोजनाओं का शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने मेगा फूड पार्क का भी शिलान्यास किया. विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 'मैं आपका समर्थन मांगने आया हूं.' पीएम ने कहा कि 'रैली में भारी संख्या में लोगों का आना हवा का रूख बताता है.' लोकसभा चुनाव में हरियाणा से सभी 10 सीटें मिलने पर पीएम मोदी ने हरियाणा के लोगों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि जनता ने हरियाणा की जनता ने सभी लोकसभा सीटें दी. रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 'मैं आपसे और अधिक समर्थन मांगने आया हूं. हरियाणा के लोगों को विकास की नई परियोजनाओं का उपहार देना चाहता हूं.'