Hindi News / news / बिहार के स्कूल पीएम मोदी के प्लास्टिक मुक्त अभियान से जुड़ेंगे, शिक्षा विभाग...

बिहार के स्कूल पीएम मोदी के प्लास्टिक मुक्त अभियान से जुड़ेंगे, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 13, 2019, 8:58:52 AM

बिहार के स्कूल पीएम मोदी के प्लास्टिक मुक्त अभियान से जुड़ेंगे, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

- फ़ोटो

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्लास्टिक मुक्त अभियान के साथ बिहार के सरकारी और निजी स्कूल जुड़ेंगे। पीएम मोदी ने 73 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक से भारत को मुक्त बनाने का संकल्प लिया था। अब बिहार का शिक्षा विभाग इस अभियान से जुड़ने जा रहा है। शिक्षा विभाग के राज्य परियोजना निदेशक संजय सिंह ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को इस अभियान से जुड़ने का निर्देश दिया है। इस आदेश में यह निर्देश दिया गया है कि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्त किया जाए। जिलों में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसका जिम्मा सौंपा गया है। इन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना है कि विद्यालय परिसर और उसके आसपास का क्षेत्र सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त हो।