1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 08, 2019, 10:04:41 AM
- फ़ोटो
ARWAL: धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर ही जब गुंडागर्दी पर उतर जाए तो आप क्या कहेंगे. जी हां ऐसा ही मामला अरवल से सामने आया है जहां मरीजों की सेवा करने वाले एक डॉक्टर ने एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी है. बंसी पीएचसी के डॉक्टर धनंजय कुमार पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला सफाईकर्मी की बुरी तरह से पिटाई की है. पिटाई से लहुलुहान महिला ने पुलिस-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. दरअसल डॉक्टर साहब की जी हुजुरी नहीं करने पर पीएचसी के डॉक्टर धनंजय कुमार ने महिला सफाईकर्मी की पिटाई की है. महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि डॉक्टर साहब को प्रणाम नहीं करने पर उन्होंने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी. आपको बता दें कि इसस पहले भी डॉक्टर धनंजय कुमार शराब के मामले में जेल की हवा खा चुके हैं. अरवल से निशिकांत की रिपोर्ट