ब्रेकिंग
प्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतराप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरा

गिरफ्तारी के लिए लाठी पीटती रह गई पुलिस, पहले अनंत सिंह और अब लल्लू मुखिया ने सीधे कोर्ट में किया सरेंडर

PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खास खास लल्लू मुखिया ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। लल्लू मुखिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लाठी पीटती रह गई और खाकी के नाक के नीचे मुखिया ने बाढ़ कोर्ट में जाकर सरेंड

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खास खास लल्लू मुखिया ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। लल्लू मुखिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लाठी पीटती रह गई और खाकी के नाक के नीचे मुखिया ने बाढ़ कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया। इस हाई प्रोफाइल मामले में लल्लू मुखिया के सरेंडर करने के बाद पुलिस की भारी किरकिरी हो रही है। https://youtu.be/9IA-JWxrGMY लल्लू मुखिया के भाई रणवीर यादव को छोड़कर पुलिस अनंत सिंह से जुड़े केस में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी। रणवीर यादव के मामले में पुलिस ने भले ही उसकी गिरफ्तारी का दावा किया लेकिन खबरों के मुताबिक घर की कुर्की जब्ती के दौरान लल्लू मुखिया का भाई रणवीर यादव पुलिस के सामने आकर खुद सरेंडर किया था। खुद विधायक अनंत सिंह पुलिस की छापेमारी से पहले तक पटना स्थित अपने विधायक आवास में बैठे रहे और गिरफ्तारी होने से पहले बच कर निकल गए। अनंत सिंह ने अपनी फरारी के दौरान एक के बाद एक तीन वीडियो जारी कर पुलिस को खुली चुनौती दी और फिर बाद में दिल्ली के साकेत कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया। अनंत सिंह के बाद लल्लू मुखिया का बाढ़ कोर्ट में सरेंडर करना यह बताता है कि पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाने में विफल रही। इस मामले के दो प्रमुख आरोपियों ने अपनी मनमर्जी से कोर्ट के सामने सरेंडर किया।
रिपोर्टिंग
4

रिपोर्टर

4

FirstBihar संवाददाता