ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

पेड़ से लटकी मिली नाबालिग लड़की की डेड बॉडी, लोगों ने जताई हत्या की आशंका

GOPALGANJ : गोपालगंज में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला नगर थाना के सहदुल्लाहपुर मठिया गांव

पेड़ से लटकी मिली नाबालिग लड़की की डेड बॉडी, लोगों ने जताई हत्या की आशंका
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला नगर थाना के सहदुल्लाहपुर मठिया गांव का है. मृतका की पहचान 16 वर्षीय पिंकी कुमारी के रूप में हुई है. पिंकी अपने मामा के घर सहदुल्लाहपुर में रहती थी.


जानकारी के मुताबिक नाबालिग पिंकी कुमारी बरौली के बतरदेह गांव की रहने वाली है. मृतका के रिश्तेदारों ने बताया कि उसके पिता घर छोड़कर चले गए थे जिसके बाद उसकी मां भी अपने पति को खोजने के लिए नेपाल चली गई थी जिसकी वजह से घर में अकेली पिंकी अपने मामा के घर रह रही थी. वह अपने मामा के घर रहकर खाना बनाती थी. 


मृतका की नानी चम्पा देवी के मुताबिक वह अपने घर से बाजार गई थी. बाजार से फल खरीदने के बाद वह घर वापस नहीं लौटी थी. वह शाम से ही लापता हो गई थी. आज सुबह ग्रामीणों को सूचना मिली कि गांव के बाहर बगीचे में पेड़ से एक युवती का शव लटका हुआ है. शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने उसकी पहचान पिंकी कुमारी के रूप में की.  स्थानीय लोग नाबालिग की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने की बात कर रहे हैं. इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता