ब्रेकिंग
Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..

प्यार या धोखा ? जहानाबाद से मिली तेलंगाना से गायब हुई लड़की; जानिए बिहार कनेक्शन की पूरी कहानी

JEHANABAD : इश्क का खुमार जब किसी के सर पर चढ़ता है तो या तो उसे आवाद कर डालता है की उसके लिए उसके लिए कुछ भी नामुमकिन सा नहीं लगता या फिर उसे इस कदर बर्बाद कर डालता की वो फिर अपने

प्यार या धोखा ? जहानाबाद से मिली तेलंगाना से गायब हुई लड़की; जानिए बिहार कनेक्शन की पूरी कहानी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JEHANABAD : इश्क का खुमार जब किसी के सर पर चढ़ता है तो या तो उसे आवाद कर डालता है की उसके लिए उसके लिए कुछ भी नामुमकिन सा नहीं लगता या फिर उसे इस कदर बर्बाद कर डालता की वो फिर अपने आप से भी उब जाता है। लेकिन, समस्या उस समय आती है कि जब इश्क के रास्ते में खड़े दोनों लोगों के बीच बात शादी पर आती है और किसी न किसी वजह से दोनों के परिजन इस रिश्ते को अपनाने से इंकार कर देते हैं। अब एक ऐसा ही मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आया है। जहां तेलांगना से गायब हुई एक लड़की को बरामद किया गया है। 


दरअसल, पिछले दिनों तेलांगना से एक लड़की गायब हो गई थी। जसिके बाद उस लड़की के परिजन ने इसको लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके बाद पुलिस की टीम लगातार कई जगहों पर छापेमारी कर रही थी। उसके बाद इस टीम को यह सुचना हासिल हुई है। इस लड़की को बिहार के जहानाबाद से रखा गया है। उसके बाद तेलांगना की पुलिस से जहानाबाद पुलिस से संपर्क साधा और फिर यह टीम यहां पहुंची। 


वहीं, जहानाबाद पहुंची तेलंगाना की पुलिस ने जिले के घोसी थाना क्षेत्र के ठाकुर स्थान से लड़की को बरामद किया है। हालांकि, यह लड़की मूल रूप से बिहार के गोपलगंज की रहने वाली थी और फिलहाल निजी कारणों से अपने परिजन के साथ तेलंगाना में रह रही थी। इस लड़की को कुछ दिन पहले एक लड़के ने शादी करने के बहाने भागकर जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के ठाकुर स्थान गांव ले आया था। 


उधर, इस मामले में नबालिग लड़की लड़की के परिजनों ने इसको लेकर तेलंगाना के मेंढक जिला स्थित मनोहरपुर थाना में मामला दर्ज कराया था। उसके बाद सुचना और मोबाइल लोकेशन के आधार पर तेलंगाना पुलिस ने जहानाबाद की पुलिस के सहयोग से  इस लड़की को लड़के के घर से बरामद कर लिया। फिलहाल दोनों को अपनी तेलंगाना पुलिस अपनी कस्टडी में लेकर रवाना हो गई है।