ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

पत्रकार हत्याकांड में एक महिला सहित 6 लोग गिरफ्तार, पूछताछ में सामने आया प्रेम प्रसंग का मामला

MADHUBANI: पत्रकार अविनाश उर्फ बुद्धिनाथ झा की हत्या मामले में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। एक महिला सहित गिरफ्तार 6 लोगों से जब पुलिस ने पूछताछ की तब मामला प्रेम प्र

पत्रकार हत्याकांड में एक महिला सहित 6 लोग गिरफ्तार, पूछताछ में सामने आया प्रेम प्रसंग का मामला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: पत्रकार अविनाश उर्फ बुद्धिनाथ झा की हत्या मामले में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। एक महिला सहित गिरफ्तार 6 लोगों से जब पुलिस ने पूछताछ की तब मामला प्रेम प्रसंग का निकला। बेनीपट्टी एसडीपीओ अरुण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है।


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड निवासी बुद्धिनाथ झा का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद मृतक के बड़े भाई चंद्रशेखर झा और पिता दयानंद झा ने बेनीपट्टी थाना में आवेदन दिया था। जिसके बाद शनिवार को उसका शव बोरे में बंद मिला। जिसके बाद मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 6 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया। 


अविनाश झा हत्याकांड में गिरफ्तार अभियुक्तों में रोशन कुमार साह (23) पिता ललन शाह, बिट्टू कुमार पंडित (20) पिता उत्तिम पंडित, दीपक कुमार पंडित (24) पिता राम प्रकाश पंडित, पवन कुमार पंडित (22) पिता जयप्रकाश पंडित, मनीष कुमार (21) पिता अजय शाह, पूर्ण कला देवी (24) पति जयजय राम पासवान शामिल हैं। 


बेनीपट्टी एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से जब पूछताछ की गयी तब मामला प्रेम प्रसंग का निकला। अविनाश उर्फ बुद्धिनाथ झा पूर्णकला देवी नामक महिला से मोबाइल पर बातचीत करता था। पूर्णकला देवी शादीशुदा महिला है जो अतरौली की रहने वाली है।


 महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि जिस दिन अपहरण हुआ उसी दिन दोनों की मुलाकात कटैया रोड स्थित अनुराग हेल्थकेयर में हुई थी। जब दोनों वहां से निकले। तो पहले से घात लगाए 5 लोग बाहर खड़े थे। जिन्होंने अविनाश को पकड़ लिया और केके चौधरी के नर्सिंग होम के तरफ उसे ले गए। वही एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से जब पूछताछ की गयी तब मामला प्रेम प्रसंग का पाया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।