ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

पत्नी से गुस्साए शख्स ने घर में लगाई आग, पड़ोस के 10 घर भी जले, लोगों ने पीटकर किया पुलिस के हवाले

MUMBAI: महाराष्ट्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पति-पत्नी के झगड़े ने ऐसा विकराल रूप ले लिया कि इसका खामियाजा पड़ोस के लोगों को भी भुगतना पड़ा। पत्नी से झगड़े

पत्नी से गुस्साए शख्स ने घर में लगाई आग, पड़ोस के 10 घर भी जले, लोगों ने पीटकर किया पुलिस के हवाले
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUMBAI: महाराष्ट्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पति-पत्नी के झगड़े ने ऐसा विकराल रूप ले लिया कि इसका खामियाजा पड़ोस के लोगों को भी भुगतना पड़ा। पत्नी से झगड़े के बाद गुस्साए शख्स ने अपने घर में आग लगा दी। कुछ ही देर में आग ने पड़ोस के 10 घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। 


मामला सोमवार दोपहर महाराष्ट्र के मजगांव गांव का है। पुलिस का कहना है कि संजय पाटिल का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी पल्लवी से झगड़ा हो गया था। कुछ ही देर में मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस बीच गुस्से में आकर संजय ने घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और न सिर्फ संजय के घर बल्कि पड़ोस के 10 घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। 


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में करोड़ों का नुकसान हुआ है। हालांकि अच्छी बात ये रही कि घटना में किसी की जान नहीं गई। समय रहते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। 


बताया जा रहा है कि घटना के बाद पड़ोसियों ने संजय को पकड़ लिया और जमकर पीटा और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पल्लवी ने भी संजय के खिलाफ मारपीट और घरेलू हिंसा के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

टैग्स