ब्रेकिंग
पटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...पटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...

पत्नी की पुण्यतिथि पर CM नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, माता-पिता को भी किया याद

NALANDA: अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे जहां हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिक

पत्नी की पुण्यतिथि पर CM नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, माता-पिता को भी किया याद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे जहां हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।


इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पिता कविराज स्व. रामलखन सिंह और माता स्व. परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस मौके पर उनके बेटे निशांत, बड़े भाई सतीश कुमार सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान देवी मंदिर में पूजा अर्चना भी की गयी।


हाल ही में उनके गांव में तीन लोगों का निधन हुआ था। स्व. लालदेव नारायण सिंह, स्व. कृष्णा देवी एवं स्व. सत्यवती देवी के निधन की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री उनके परिजनों से भी मिलने पहुंच गये। परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री ने उन्हें सांत्वना दी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कल्याण बिगहा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश भी दिये।   


टैग्स