1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 24, 2019, 8:34:02 AM
- फ़ोटो
PATNA: राजधानी पटना में क्राइम की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. बेउर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. हरिश्चंद्र नगर इलाके में चार पहिया वाहन से जा रहे युवक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक की उम्र 30 साल बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि युवक अपनी कार से जा रहा था, तभी रास्त में बाइक सवार अपराधियों ने उसकी कार रुकवा दी फिर सिर में गोली मारकर मौके से फरार हो गए. जिससे उसकी मौत हो गई. गोलीबारी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट