Hindi News / news / वशिष्ठ को सम्मान : पटना यूनिवर्सिटी में महान गणितज्ञ के नाम पर बनेगा...

वशिष्ठ को सम्मान : पटना यूनिवर्सिटी में महान गणितज्ञ के नाम पर बनेगा रिसर्च सेंटर

1st Bihar Published by: Updated Nov 17, 2019, 7:41:42 AM

वशिष्ठ को सम्मान : पटना यूनिवर्सिटी में महान गणितज्ञ के नाम पर बनेगा रिसर्च सेंटर

- फ़ोटो

PATNA : महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन के बाद हर कोई उन्हें अपने तरीके से सम्मान देने में लगा हुआ है। पटना यूनिवर्सिटी में गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को सम्मान देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। पटना यूनिवर्सिटी में वशिष्ट बाबू के नाम पर एक रिसर्च सेंटर की स्थापना की जाएगी। 




पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ रास बिहारी सिंह ने कहा है कि यूनिवर्सिटी में एक शोध केंद्र की स्थापना के लिए राज्य सरकार को पत्र भेजा जाएगा। इस रिसर्च सेंटर की स्थापना में राज्य सरकार से विश्वविद्यालय हर संभव मदद लेगा। वशिष्ठ नारायण सिंह की स्मृति में पटना यूनिवर्सिटी की तरफ से एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से रिसर्च सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।

पटना यूनिवर्सिटी में वशिष्ठ नारायण सिंह के नाम पर बनने वाले रिसर्च सेंटर का प्रारूप तय करने के लिए एक कमेटी भी गठित कर दी है। मुंगेर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो आरके वर्मा को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि पटना साइंस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो बी के मिश्रा, साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो केसी सिन्हा, आईआईटी कानपुर के प्रो एचसी वर्मा, पूर्व कुलपति प्रो केके झा और प्रो एके झा इस कमेटी के सदस्य होंगे। इस कमेटी की पहली बैठक 20 नवंबर को होगी।