ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

पटना स्टेशन पर पुलिस ने एक बड़ी मछली को पकड़ा, बड़े-बड़े 'मगरमच्छों' को पहुंचाता था माल

PATNA : होली आने वाला है और होली से ठीक पहले बिहार पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. शराब और गांजा समेत तमाम गैरकानूनी चीजों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए राजधानी की पुलिस क

पटना स्टेशन पर पुलिस ने एक बड़ी मछली को पकड़ा, बड़े-बड़े 'मगरमच्छों' को पहुंचाता था माल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : होली आने वाला है और होली से ठीक पहले बिहार पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. शराब और गांजा समेत तमाम गैरकानूनी चीजों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए राजधानी की पुलिस कड़ी मेहनत कर रही है. इसी कड़ी में पटना स्टेशन पर एक ऐसे शख्स को पुलिस ने धर दबोचा है, जो बड़े-बड़े रसूखदारों की प्यास बुझाता था. यह शख्स बाहर से ब्रांडेड माल लाकर रईसजादों तक पहुंचाता था. 


पटना जंक्शन पर विशेष चेकिंग के दौरान जीआरपी की टीम ने एक ऐसे शराब टकसार को गिरफ्तार किया है, जो सिर्फ ब्रांडेड माल लाकर डिलीवर करता था. पटना जंक्शन तैनात जीआरपी प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 1 पर खड़ी डाउन नई दिल्ली -राजेंद्र नगर एक्सप्रेस में एक ऐसे शराब तस्कर को पकड़ा गया है, जो एक पिट्ठू बैग में दिल्ली निर्मित 24 बोतल महंगे ब्रांड वाला ब्लैक लेबल लेकर जा रहा था. 


जीआरपी प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है, उसका नाम रौशन कुमार सिंह है, जो वैशाली जिले के भगवानपुर थाना इलाके के बिठौली भटौली स्थित वार्ड नंबर 4 का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि यह शख्स अपने जिले में बड़े-बड़े लोगों को ए वन ब्रांड का माल लाकर देता था. रईसजादे और मलाईदार लोग इससे तस्करी कराते थे, जो दिल्ली जैसे बड़े शहरों से महंगे ब्रांड वाहा ब्लैक लेबल पहुंचाता था. जीआरपी प्रभारी के मुताबिक दिल्ली में ब्लैक लेबल शराब की एक बोतल मौजूदा समय में साढ़े तीन हजार रुपये में बिकती है. यहां तस्कर शराब को सात से आठ हजार रुपये में बेचता था.

टैग्स